World Most Expensive Tree: यह है दुनिया का सबसे कीमती पेड़, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी खासियत

दुनिया के सबसे कीमती पेड़ का नाम है पाइन बोनसाई यह जापान में पाया जाता है। 2011 में यह पेड एक इनटरनेशल समारोह में 1.3 मिलियन डॉलर में बिका था

World Most Expensive Tree: यह है दुनिया का सबसे कीमती पेड़, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी खासियत

लोग अक्सर ही अपने घरों में पौधे लगाते हैं। इन पौधों की कीमत समान्यत: 50 से 100 रुपए तक रहती है। लेकिन अगर आपस से कोई कहे कि एक पेड़ ऐसा भी है जिसकी कीमत कोरोड़ो में है। तो शायद आपको हैरत हो लेकिन यह सच है। आज हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे महंगे पेड़ के बारे में तो आइए जानते क्या है इस  पेड़ का नाम और किस देश में है ये पेड़।

जापान में सबसे कीमती पेड़

दुनिया के सबसे कीमती पेड़ का नाम है पाइन बोनसाई यह जापान में पाया जाता है। बता दें कि सन 2011 में यह पेड एक इनटरनेशल समारोह में 1.3 मिलियन डॉलर में बिका था। अगर हम इसे भारतीय रुपए मे देखे तो इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए के बराबर होती है। इस पेड़ को दुनिया सबसे का कीमती पेड़ कहा जाता है।

800 साल है पेड़ की आयु

दरअसल, इस पेड़ को जापानी प्राइवेट संग्राहक को बोनसाई ट्री आर्टिस्ट सेइजी मोरीमे ने 2012 में बेच दिया था। यह पेड़ मियाजिमा बौने देवदार के पेड़ की किस्म का है। इस पेड़ की लंबाई काफी कम होती है।  साथ ही इसकी पत्तियां काफी उंची होती है, और इसका तना भी मजबूत और घुमावदार होता है। कहा जाता है इस पेड़ की आयु 8 सौ वर्ष तक है।

पेड़ की विशषेताएं

यह पेड़ एक परफेक्ट शेप का जापानी सफेद पाइन बोनसाई था जिसमें एक प्रचीन पेड़ की सभी विशेषताएं मौजूद थी। जैसे जंगलों के पेड़ों में पाई जाती थी। बता दें कि इसमें एक बहुत बड़ा तिरछा तना और मुड़ी हुई छाल थी। यह एक छतरी के शेप का पेड़ था। इतनी कीमत और इन सब विशेषताओं के बावजूद इसकी लंबाई  केवल 1 मीटर है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article