इस तरह मनाया जाएगा CM Shivraj Singh का जन्मदिन, होर्डिंग—पोस्टर ना लगाने की अपील

इस तरह मनाया जाएगा CM Shivraj Singh का जन्मदिन, होर्डिंग—पोस्टर ना लगाने की अपील This is how CM Shivraj Singh's birthday will be celebrated, hoardings- an appeal not to put up posters

इस तरह मनाया जाएगा CM Shivraj Singh का जन्मदिन, होर्डिंग—पोस्टर ना लगाने की अपील

भोपाल। CM Shivraj Singh Birthday: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन 5 मार्च यानि की कल है, इस मौके पर प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का दिन मनाएंगे। सीएम शिवराज के जन्मदिवस को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि— 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भारत के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हर रोज एक वृक्ष लगाने का फ़ैसला लिया। वह कितने भी व्यस्त रहें लेकिन उन्होने रोजाना एक पौधा लगाया है।' इसके साथ ही वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर भाजपा का हर कार्यकर्ता एक पौधा जरूर लगाए।

होर्डिंग या पोस्टर ना लगाने की अपील

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान उनके जन्मदिन पर होर्डिंग या पोस्टर लगाएं। सीएम शिवराज भी ऐसा ही चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वो होर्डिंग पोस्टर न लकाकर एक पौधा लगाएं। बता दें कि बीते वर्ष भी मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की शुरूआत इसी तरह से की थी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास पर पौधे लगाए थे। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अपने सामाजिक अभियान को जारी रखने के लिए वो हर दिन एक पौधा लगाएंगे।

2005 में पहली बार बने थे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 2005 से प्रदेश के मुख्यिा है। हालांकि 2018 में भाजपा की हार के बाद उन्हें सत्ता से हटना पड़ा, लेकिन महज 15 महीने में ही वो वापस सीएम के पद पर आसीन हो गए। शिवराज का जन्म पांच मार्च 1959 को सिहोर जिले के जैत गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान और मां का नाम सुंदरबाई चौहान है। महज 13 साल की उम्र में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। साल 1975 में पहली बार वे मॉडल स्कूल छात्रों के संघ के अध्यक्ष बने थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article