IPL 2023: धोनी का यह आखिरी सीज़न! रोहित ने दिया चौकानें वाला बयान

IPL 2023: धोनी का यह आखिरी सीजन! रोहित ने दिया चौकानें वाला बयान IPL 2023: This is Dhoni's last season! Rohit gave a shocking statement

IPL 2023: धोनी का यह आखिरी सीज़न! रोहित ने दिया चौकानें वाला बयान

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीज़न की शुरूआत होने वाली है। जहां 31 मार्च को पहले मुकाबले में पंड्या की गुजरात टाइटंस का मुकाबला धोनी की चेन्नई से होगा। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी कयास लगाए जा रहे है कि यह धोनी का आखिरी IPL सीज़न होने वाला है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या आईपीएल 2023 एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी के लिए आखिरी होगा? हंसते हुए शर्मा ने कहा कि वह पिछले 2-3 सीज़न से अफवाहें सुन रहे हैं कि यह धोनी का अंतिम टूर्नामेंट होगा। हालाँकि, शर्मा ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।

रोहित ने मुंबई इंडियंस की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं पिछले 2-3 सालों से सुन रहा हूं कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। मुझे लगता है कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।"

एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि धोनी 2024 आईपीएल में भी बतौर खिलाड़ी शामिल हो सकते है। वहीं कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये धोनी का आखिरी सीज़न है। वह 2024 में बतौर मेंटर टीम से जुड़े रह सकते है। बहरहाल जिस फिटनेस के साथ कप्तान धोनी IPL 2023 में उतरने वाले है उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह 2024 में खेलने वाले है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article