Career In Social Science: सोशल साइंस में पढ़ाई करने वालों के लिए ये है शानदार करियर विकल्प

सोशल साइंस डिग्री प्रोग्राम एनालिटिक्स, क्रिटिकल सोच और रिसर्च स्किल्स विकसित करते हैं।

Career In Social Science: सोशल साइंस में पढ़ाई करने वालों के लिए ये है शानदार करियर विकल्प

Career In Social Science: सोशल साइंस डिग्री प्रोग्राम एनालिटिक्स, क्रिटिकल सोच और रिसर्च स्किल्स विकसित करते हैं। छात्र सोशल साइंस की डिग्री के साथ कई अलग-अलग करियर अपना सकते है।

जिनमें से अधिकांश में दूसरों के साथ काम करना शामिल है। सोशल साइंस में करियर में स्वास्थ्य और मानव सेवा, कानूनी और राजनीतिक पेशे और परामर्श शामिल हैं।

और अगर आप भी सोशल साइंस में पढाई करने की इच्छा रखते हैं तो आगे चलकर इसमें शानदार करियर बना सकते है। क्यूंकि यह क्षेत्र काफी बड़ा क्षेत्र मन जाता है। नौकरियों के लिए यह कई सारे ऑप्शन का दरवाजा खोल देता है।

लेकिन सवाल यह है कि सोशल साइंस की पढाई करने के बाद छात्र कई बार कंफ्यूज हो जाते है कि कौन सा करियर ऑप्शन बेस्ट होगा।

तो आइये जानते है सोशल साइंस में पढ़ाई करने के बाद आप क्या-क्या काम कर सकते है?

और सोशल साइंस में करियर क्यों बनाएं?

अनुसंधान और विश्लेषण (Research and Analysis)

सोशल साइंस में शिक्षा पूरी करने के बाद आप अनुसंधान और विश्लेषण क्षेत्र में अपना करियर तलाश कर सकते है। यहां आप सोशल साइंस सामाजिक संगठन, सामाजिक नीति, सामाजिक विज्ञान में अनुसंधानसंस्थानों, अकादमिक संस्थानों और गैर लाभकारी संगठनों में अनुसंधान सहायक, विश्लेषणकर्ता या प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम कर सकते हैं।

मानविकी और प्रशासनिक सेवाएं (Humanities and Administrative Services)

आप सरकारी नौकरी के लिए भी तैयारी कर सकते हैं। सोशल साइंस में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार सरकारी विभागों,  क्रोपोरशनऔर गैर-सरकारी संगठनों में हुमानिटीज़और प्रशासनिक सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा लोक सेवा आयोग, लोक कल्याण विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासनिक कार्यालय, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसे  बड़े एग्जाम की  भी तैयारी कर सकते है।

मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management)

सोशल साइंस के छात्रों के  लिए मानव संसाधन प्रबंधन क्षेत्र भी एक शानदार विकल्प हो सकता हैं। यह क्षेत्र आर्गेनाइजेशन में मानव संसाधन मैनेजमेंट, एम्प्लॉई विकास, ऑफिस संगठन, जॉब  स्ट्रक्चर और  एम्प्लॉई वेलफेयर सहित अलग-अलग कार्य करने के लिए होता है।

सामाजिक कार्य (Social work)Non government organization

सोशल साइंस की पढ़ाई के बाद आप सोशल कार्य के क्षेत्र मेंअपना बेहतर करियर बना सकते हैं।  कैंडिडेट्स खुद का गैर सरकारी संगठन शुरू कर सकते हैं और स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, ब्लड डोनेशन, कृषि जागरूकता जैसे कई अन्य मुद्दों पर कार्य कर सकते हैं।

एजुकेशन सेक्टर (Education Sector)

एजुकेशन सेक्टर में भी सोशल में पढ़ाई करने वालों की काफी डिमांड होती है।  क्यूंकि एजुकेशन सेक्टर में आप स्कूल कॉलेजों, में शिक्षक, प्रोफेसर, शैक्षणिक सलाहकार या अन्यपद पर  करियर तलाश कर सकते है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article