Advertisment

CG News: इस शहर को मिला जलजीवन सर्वेक्षण 2023 का पुरुस्कार, गांवों में पहुंचाया शुद्ध पेयजल

नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के रुप में जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर जलशक्ति मंत्रालय द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

author-image
Agnesh Parashar
CG News: इस शहर को मिला जलजीवन सर्वेक्षण 2023 का पुरुस्कार, गांवों में पहुंचाया शुद्ध पेयजल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के रुप में जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर जलशक्ति मंत्रालय द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरुस्कार मिलने पर प्रदेश के मुखिया सीएम बघेल ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

Advertisment

अधिकारियों और कर्मचारियों रंग लाई मेहनत

नारायणपुर जिले के गांव अति दुर्गम स्थानों पर बसे हैं जहां पर पानी पहुंचाना अधिकारियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। बावजूद इसके अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से आज इन गांवों में भी पानी उपलब्ध हो पाया है। अब पुरुस्कार प्राप्त होने पर अधिकारियों के चेहरों पर भी खुशी की लहर है।

के 14 गांवों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त

बता दें कि जलजीवन सर्वेक्षण 1 अक्टूबर 2022 से 30 जून 2023 तक कराया गया। इसमें नाराणपुर जिले के आंकाक्षी जिले के श्रेणी में रखा गया था। नारायणपुर जिले ने जलजीवन मिशन के तहत 30 हजार 322 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 18 हजार 72 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाने में जिले ने सफलता हासिल की है। वहीं जिले के 14 गांवों में तो शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।

जीवन मिशन के कार्यों में उन्नति

जल जीवन मिशन संचालक जलजीवन मिशन श्री आलोक कटियार ने बताया है कि सीएम बघेल के  सतत् मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के कार्यों में उन्नति हो रही है। वर्तमान स्थिति में राज्य द्वारा औसतन प्रतिदिन 7000 घरेलू कनेक्शन की उपलब्धि अर्जित की जा रही है। साथ ही 60 प्रतिशत परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिया जा चुका है।

Advertisment

अब यहां पहुंचेगा पानी

अब तक राज्य के कुल 422 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने नारायणपुर जिले में दो विकासखंड ओरछा और नारायणपुर के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया है कि विकासखंड ओरछा का अधिकांश क्षेत्र अबूझमाड़ के अन्तर्गत आता है जो लगभग 4 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ पहाड़ एवं घने जंगलों से घिरा हुआ है।

ग्रामीणों के लिए हुई आसानी

अभी तक इन क्षेत्रों का सर्वे भी नहीं हो पाया है। इस असर्वेक्षित क्षेत्र में 275 से अधिक ग्राम है, जिसके किसानों के हितों को देखते हुये मसाहती सर्वे के कार्य हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। मसाहती ग्रामों में सर्वे कार्य चल रहा है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत सोलर पम्प आधारित पेयजल योजनाएं इस जिले के दूर-दूर में फैले बसाहटों में निवासरत ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

6 ग्रामों मानाया गया हर घर जल उत्सव

नारायणपुर जिले में 6 ग्रामों में हर घर जल उत्सव मनाकर प्रमाणीकरण कराया गया है। नारायणपुर जिले में हर घर जल पूर्ण करने के प्रयासों के अंतर्गत विकासखण्ड ओरछा के अंदरूनी ग्राम उदिदगांव, गुलुमकोड़ो, कोकोड़ी, कुंडला, खडकागांव, गुरिया एवं पल्ली आदि गांवों में कार्य पूर्णता पर है।

Advertisment

338 योजनायें हुई पूर्ण

जिले में सोलर आधारित 338 योजनायें पूर्ण की जा चुकी है, सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सोलर आधारित पेयजल योजनाओं से निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है इस प्रकार नारायणपुर जिले के अंदरूनी एवं विद्युत विहीन ग्रामों में भी पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

Kerala: केरल में तेजी से फैलता जा रहा निपाह वायरस, एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, कर्नाटक ने चौकसी बढ़ाई

Asia Cup 2023 Pak VS SL: आखिरी गेंद पर पाक को दी शिकस्त, फाइनल में भारत से भिड़ेगा श्रीलंका

Advertisment

Gotmar Mela: गोटमार मेला आज, पत्थरबाजी के इस खेल को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 मजिस्ट्रेट, 750 पुलिस जवान करेंगे निगरानी

Haryana Nuh Violence Update: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

नारायणपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, जलजीवन सर्वेक्षण 2023, जलजीवन सर्वेक्षण 2023 पुरुस्कार, सीएम बघेल, Narayanpur News, Chhattisgarh News, Water Life Survey 2023, Water Life Survey 2023 Award, CM Baghel

CM Baghel छत्तीसगढ़ न्यूज CG news narayanpur news नारायणपुर न्यूज Water Life Survey 2023 Water Life Survey 2023 Award जलजीवन सर्वेक्षण 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें