Mahtari Vandan Yojana: बस कुछ ही देर में महिलाओं के बैंक खाते में आ जाएगी राशि, 70 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित

Mahtari Vandan Yojana: बस कुछ ही देर में महिलाओं के बैंक खाते में आ जाएगी राशि, 70 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में 650.32 करोड़ ट्रांसफर

   हाइलाइट्स

  • 70.12 लाख महिलाओं के खाते में आएगी राशि
  • 12 बजे महिलाओं के खातों में आएंगे 655 करोड़
  • साल में पात्र महिला को मिलेंगे 12 हजार रुपए

Mahtari Vandan Yojana: छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। आज उनके बैंक खातों में राज्‍य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्‍त जारी की जाएगी।

यह राशि उनके बैंक खाते में में ट्रांसफर की जाएगी। इसको लेकर राज्‍य सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1785511582983688668

छत्‍तीसगढ़ में आज महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। महिलाओं के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह राशि दोपहर 12 बजे महिलाओं के बैंक खातों में डाली जाएगी। इस राशि का प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

   इसलिए नहीं हुए कार्यक्रम

Mahtari Vandan Yojana-third kist

देश समेत छत्‍तीसगढ़ में भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। इसके चलते महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की राशि के ट्रांसफर के लिए कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम सरकार की ओर से आयोजित नहीं किया गया है।

हालांकि इस योजना की राशि पर आचार संहिता को कोई असर नहीं पड़ेगा। दोपहर 12 बजे से महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि आना शुरू हो जाएगी।

   655 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर

प्रदेश में 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाएं महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) में पंजीकृत हैं। इस योजना की तीसरी किस्त आज जारी की जाएगी।

इसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इन पंजीकृत महिलाओं के बैंक खातों में करीब 655 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: May New Rules: आज से होने जा रहे पैसों से जुड़े ये नियम में चार बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

   मार्च में शुरुआत, पहले सप्‍ताह में भुगतान

छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) 10 मार्च से हुई थी। इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। इसके बाद राज्‍य सरकार ने 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की।

इस योजना में महिलाओं को एक साल में 12 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे निर्धारित समय पर ही आएंगे।

राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही होगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article