Advertisment

Bigg Boss 19 में नजर आ सकते हैं ये 8 बड़े सितारे, जल्द जारी होगी लिस्ट!

author-image
Bansal news

Bigg Boss 19 में नजर आ सकते हैं ये 8 बड़े सितारे, जल्द जारी होगी लिस्ट!\

Advertisment

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस बार शो में सोशल मीडिया स्टार्स की जगह टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स को ही चुना जाएगा। पिछले कुछ सीजन में यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स के कारण शो में विवाद बढ़े थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने उन्हें शामिल न करने का फैसला किया है। शो में शामिल होने वाले संभावित प्रतिभागियों में बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (जय हो फ़िल्म से फेमस) का नाम सबसे ऊपर है। वहीं, टीवी के पॉपुलर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह राम कपूर का पहला रियलिटी शो होगा। टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (बनूं मैं तेरी दुल्हन, नागिन), नील मोटवानी (ये है मोहब्बतें) और शशांक व्यास (बालिका वधू) के नाम भी चर्चा में हैं। वहीं, टीवी की मशहूर एक्ट्रेस खुशी दुबे (आशिकाना, जादू तेरी नजर में) और मून बनर्जी (कुछ रंग प्यार के ऐसे भी) को भी ऑफर मिला है। फिलहाल, इनमें से कौन शो में दिखेगा, यह तो टाइम ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि इस बार बिग बॉस में ग्लैमर और ड्रामा दोनों ही भरपूर होंगे!

Advertisment
चैनल से जुड़ें