Weather Update Today: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today:  करीब तीन महीने की झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की विदाई नजदीक आने लगी है। मानसून की विदाई

Weather Update Today: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today:  करीब तीन महीने की झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की विदाई नजदीक आने लगी है। मानसून की विदाई के साथ-साथ अब ठंड का आगमन भी रहा है। इसके चलते अब तापमान भी गिरने लगा है।

अगले 1-2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। हालांकि छिटपुट बारिश का दौर देश के विभिन्न हिस्सों में अब भी जारी है।

इन जगहों पर बन रहे बारिश के आसार

कर्नाटक के उत्तरी तट, दक्षिण कोंकण और गोवा के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. यह दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

म्यांमार और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में इन राज्यों में हुई बारिश

देश में पिछले 24 घंटों के मौसम की बात की जाए तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। गोवा, तटीय महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण-पूर्व, उत्तर प्रदेश, गंगा के तटवर्ती इलाके, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नागालैंड में हल्की बारिश हुई।

आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें:

MP Bhopal News: भोपाल के आसमान में आज गरजेंगे लड़ाकू विमान, एयर शो देखनें लोगों की भीड़

Chief Election Commissioner Salary: भारतीय चुनाव आयोग के मुखिया हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, मिलती है इतनी सैलरी

Liver Disease Indications: आपके चेहरे के ऐसे 6 लक्षण जो देते हैं गंभीर लिवर रोग के संकेत

Health Tips: क्‍या काम करने से आप को भी होता है स्‍ट्रेस? तो अपनाएं ये कमाल की ट्रिक, 20 मिनट में मिलेगा छुटकारा

Health Tips: अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर को होते हैं ये नुकसान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article