MP CM की धोषणा: भगवान परशुराम की जयंती पर रहेगा शासकीय अवकाश, जानिए कब है?

अब भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश रहेगा। सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में सरकारी छुट्टी रहने की घोषणा की है।

MP CM की धोषणा: भगवान परशुराम की जयंती पर रहेगा शासकीय अवकाश, जानिए कब है?

भोपाल। मध्य प्रदेश MP में परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश रहेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है। अगर बात करें कि 2024 में भगवान परशुरम की जयंती कब है? तो यह शुक्रवार, 10 मई 2024 को रहेगी।

परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा

दरअसल, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार 04 जून 2023 को आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा की है। देशभर के साथ ही एमपी के विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

भगवान परशुराम के बारे में

बता दें कि कल्कि पुराण के अनुसार भगवान परशुराम, कल्कि के दसवें अवतार भगवान विष्णु के गुरु होंगे, जो उन्हें मार्शल आर्ट सिखाएंगे। पुराणों के अनुसार अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के लिए खास माना जाता है। वहीं परशुराम महाराज एक मात्र ऐसे गुरु हैं, जिन्होंने सभी अध​र्मियों की नाश किया था और पूरी पृ​थ्वी ब्राहृमणों के लिए दे दी थी। भगवान परशुराम चारों युगों सतयुग, द्वापर युग, कलयुग में भी हैं।

परशुराम जयंती 2025

कैलेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार भगवान परशुराम की जयंती 2025 में 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

परशुराम का इतिहास

ग्रंथों में भगवान परशुराम के लिए भगवान विष्णु का 6 वां अवतार बताया गया है। कहा जाता है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु ने 6वां अवतार लिया। वे आवेशावतार भगवान परशुराम के रूप में जाने गए। इसीलिए इस दिन को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- 

MP CM की धोषणा: भगवान परशुराम की जयंती पर रहेगा शासकीय अवकाश, जानिए कब है?

Biggest Train Accident of India: भारत की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना, पलक झपकते 800 यात्री हो गए गायब

Khandwa Well Shivling: कुएं में खुदाई के दौरान शिवलिंग और मूर्तियां मिलीं!, कलेक्टर को दी जानकारी

Employees Advance Salary: अब अपनी सैलरी का आधा हिस्सा ले सकेंगे एडवांस, यहां से सरकार किया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article