Breaking News: राजधानी के इतवारा में दो गुटों के बीच हुई जमकर भिड़ंत, भारी पुलिस बल तैनात

Breaking News: राजधानी के इतवारा में दो गुटों के बीच हुई जमकर भिड़ंत, भारी पुलिस बल तैनात There was a fierce clash between two groups in Itwara of the capital, heavy police force deployed

Breaking News: राजधानी के इतवारा में दो गुटों के बीच हुई जमकर भिड़ंत, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। दोनों पक्षों का यह मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। साथ ही डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंचे। मामला राजधानी के इतवारा क्षेत्र का है। यहां बुधवार रात बच्चों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्दी ही बड़ों के बीच पहुंच गया। यहां रात में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद छिड़ गया।

देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरी पर जमकर पत्थर और कांच की बोतलें बरसाईं। इसी दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ियों में भी पत्थर लगे और नुकसान हुआ है। हालांकि पुलिस को जैसी ही मामले की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची। यहां से पत्थरबाजी कर रहे उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा। साथ ही यहां देर रात तक भारी पुलिसबल मौजूद रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी इरशाद वली मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने अपने सामने बोतलों के कांच साफ कराए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article