Country of Midnight Sun: इस देश में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है, जानिए

Country of Midnight Sun: इस देश में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है, जानिए Country of Midnight Sun: There is only 40 minutes of night in this country, know

Country of Midnight Sun: इस देश में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है, जानिए

Country of Midnight Sun: धरती पर ऐसी कई जगहें हैं जो बेहद दिलचस्प हैं। हर देश की अपनी कोई न कोई खूबी जरूर होती है। आमतौर पर हम जानते है कि एक दिन और रात का क्रम 24 घंटे का होता है लेकिन धरती पर कुछ ऐसे भी देश है जहां पर जब दिन होता है तो लंबे समय तक दिन रहता है और जब रात होती है तब लंबे समय तक रात ही रहती है।

हम बात कर रहे है उत्तरी नॉर्वे के हैमरफेस्ट शहर की। जहां आधी रात को सूरज ढल जाता है और महज 40 मिनट के बाद ही पक्षी चहचहाने लगते हैं। यानी केवल 40 मिनट की रात होती है। खास बात यह है कि यह सिलसिला यह एक-दो दिन नहीं बल्कि करीब ढाई महीने तक चलता है। इसलिए इसे 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन'( Country of Midnight Sun) भी कहा जाता है।

नॉर्वे अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यहां के लोग सेहत को लेकर भी काफी जागरूक हैं। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि नॉर्वे की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता है। आपको बता दें कि यह देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं डूबता है।

यह है असल वजह

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 40 मिनट की रात के पीछे एक खगोलीय घटना होती है। 21 जून और 22 दिसम्बर को सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के सभी भागों में समान रूप से नहीं फैलता है। दरअसल, पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है। इसी झुकाव के कारण दिन और रात के समय में अंतर होता है। नॉर्वे में 40 मिनट की रात 21 जून की स्थिति में होती है। इस समय 66 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक पृथ्वी का पूरा भाग सूर्य के प्रकाश में रहता है और यही कारण है कि सूर्य केवल 40 मिनट के लिए अस्त होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article