Delhi IMD Alert : फिर झुलसाएगी भीषण गर्मी ! 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Delhi IMD Alert : फिर झुलसाएगी भीषण गर्मी ! 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

नई दिल्ली।  Delhi IMD Alert :  दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत रही।

जाने वायु गुणवत्ता का प्रतिशत

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में 191 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article