/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Gold-Silver-Price-Indore.jpg)
नई दिल्ली। सोना एक बार फिर 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है। आज चांदी का जुलाई वायदा शुरू हुआ है। हालांकि कारोबार करीब करीब फ्लैट ही होता दिख रहा है। सर्राफा बाजार में भी आज सोना और चांदी की कीमतें गिरी हैं।
MCX Gold: सोमवार को सोने और चांदी में जोरदार तेजी के साथ कारोबार हुआ, लेकिन मंगलवार को गिरावट लौट आई। मंगलवार को MCX पर सोने का जून वायदा 450 रुपये की कमजोरी के साथ 46870 के लेवल पर बंद हुआ। आज सोने में सुस्त शुरुआत हुई है।
इस हफ्ते सोने की चाल
दिन सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार 47319/10 ग्राम
मंगलवार 46871/10 ग्राम
बुधवार 46900/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)
बीते हफ्ते सोने की चाल (26-30 अप्रैल)
दिन सोना (MCX जून वायदा)
सोमवार 47462/10 ग्राम
मंगलवार 47303/10 ग्राम
बुधवार 47093/10 ग्राम
गुरुवार 46726/10 ग्राम
शुक्रवार 46737/10 ग्राम
सोना उच्चतम स्तर से करीब 9300 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था। अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 46900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 9300 रुपये सस्ता मिल रहा है।
MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का मई वायदा सोमवार को 2460 रुपये की मजबूती के साथ 70,000 रुपये के बेहद करीब बंद हुआ था। लेकिन मंगलवार को इसने आधी बढ़त गंवा दी। चांदी का मई वायदा 1300 रुपये टूटकर 69550 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। आज चांदी के जुलाई वायदा की शुरुआत हुई है।
इस हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX - मई वायदा)
सोमवार 69871/किलो
मंगलवार 69441/किलो
बुधवार 69479/किलो (जुलाई वायदा- ट्रेडिंग जारी)
बीते हफ्ते चांदी की चाल (26-30 अप्रैल)
दिन चांदी (MCX - मई वायदा)
सोमवार 68680/किलो
मंगलवार 68958/किलो
बुधवार 67786/किलो
गुरुवार 67474/किलो
शुक्रवार 67524/किलो
चांदी अपने उच्चतम स्तर से 10400 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 10,400 रुपये सस्ती है। आज चांदी का जुलाई वायदा 69580 रुपये प्रति किलो पर है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us