Breaking News: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, मौके पर मौत, नाक पर मिले यह खास निशान

Breaking News: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, मौके पर मौत, नाक पर मिले यह खास निशान the-young-man-was-dancing-with-a-snake-around-his-neck-died-on-the-spot-this-special-mark-was-found-on-the-nose

Breaking News: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, मौके पर मौत, नाक पर मिले यह खास निशान

इंदौर। प्रदेश का इंदौर शहर बीते दिनों से लगातार खबरों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यहां के चूड़ीवाले की पिटाई मामले की काफी चर्चा है। यहां बीते रोज एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। युवक सांप को पकड़कर गले में डालकर नाच रहा था। इसी दौरान सांप ने युवक को काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक के शरीर में जहर फैल गया। जहर फैलने से युवक की मौत हो गई। मामला शहर के गांधी नगर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय राजू पुत्र रामरतन धुर्वे एक ढाबे पर काम करता है। काम के दौरान राजू को एक सांप दिखा। राजू ने सांप को पकड़ा और खेलने लगा। इतना ही नहीं राजू ने सांप को गले में डाला और खिलवाड़ करने लगा। जानकारी के मुताबिक राजू ने सांप को गले में डाला और नाचने लगा।

सांप ने नाक पर डसा

इसी दौरान सांप ने राजू की नाक पर डस लिया। सांप के डसते ही राजू जमीन पर गश्त खाकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग राजू को लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने राजू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजू ने सांप को पकड़ा और खिलवाड़ करने लगा। लापरवाही के कारण राजू को सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही उसके शरीर में जहर फैल गया। जहर फैलने से राजू की मौत हो गई है। राजू की नाक पर सांप के डसने के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article