दुनिया के सबसे महंगें मोजे, एक मोजे की कीमत 80 हजार रूपये

World Most Expensive Fabric : दुनिया में ऐसी कई चीजों है। जिनकी किमत सुनकर लोगों के होश उड़ जाते है। खाने की वस्तुओं से लेकर रहन सहन में उपयोग आने वाली चीजों की किमते कई उंचे दामों में मिलती है। आपने महंगे से महंगे कपड़ों के बारे में भी सुना होगा। हो सकता है की आप भी महंगे से महंगे कपड़े पहनते होंगे। दुनिया में ऐसे कई ब्रांड़ है जिनके कपड़े काफी महंगे आते है। कई कपड़े इसलिए भी महंगे होते है क्योंकि उनपर सोने चांदी की कढ़ाई होती है। दुनिया में एक ऐसा भी कपड़ा है जो दुनिया का सबसे महंगा कपड़ा है और उस कपड़े का नाम विकुना है। यह फैब्रिक दुनिया का सबसे महंगा फैब्रिक माना जाता है।
विकुना फैब्रिक इतना महंगा आता है कि इसके मोजे को खरीदने के लिए आपके अपनी गाड़ी बेचनी पड़ सकती है। जी हां इस फैब्रिक से बने मोजे की कीमत 80000 से शुरू होती है। यानी अगर आप इस कपड़े की टी—शर्ट लेते है तो आपको इसके लाखों रूपये चुकाने होंगे। इस फैब्रिक के कपड़े इटली की कंपनी लोरो पियाना की वेबसाइट पर मिल रहे है। यहां एक जोड़ी मोजे की कीमत जहां 80000 रुपये तो वहीं एक शर्ट की कीमत 5 लाख रुपये है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस फैब्रिक से बनी पेंट की कीमत 8 लाख से अधिक है। अगर आप इस कपड़े से बना कोट लेते है तो तो आपको 11 लाख रुपए चुकाने होंगे।
कपड़ा इतना महंगा क्यों?
अब बात करते है कि विकुना फैब्रिक इतना महंगा क्यों होता है? दरअसल, यह कपड़ा ऊंट के उन से तैयार किया जाता है। जिस ऊंट के ऊन से इस कपड़े को तैयार किया जाता है वो कोई आम ऊंट नहीं होता है। यह ऊंट एक खास प्रजाति के होते है। जो केवल दक्षिण अमेरिका के कुछ ही इलाकों में पाए जाते है। हालांकि इस प्रजाति के ऊंट विलुप्त होते जा रहें है। इस ऊंट से निकलने वाले उन की मोटाई 12 से 14 माइक्रोन होती है। आपको बता दें कि इन ऊंट के से बनने वाला कपड़ा काफी गर्म होता है। यह इतना गर्म होता है कि कडत्राके की सर्दी में आपको ठंड़ का अहसास नहीं होगा। सबसे बड़ी बात आपको बता दे कि अगर इस फैब्रिक के कपड़े से अगर कोई कोट बनाना हो तो करीब 35 ऊंटों का ऊन निकालना होता है।