महिला DSP के घर में आने की कोशिश कर रहा था उसका पति, DSP पत्नी ने रोका तो दीवाल में दे मारा सर

महिला DSP के घर में आने की कोशिश कर रहा था उसका पति, DSP पत्नी ने रोका तो दीवाल में दे मारा सर The woman was trying to come to the DSP's house, her husband, when the DSP wife stopped her, she hit the wall rd

महिला DSP के घर में आने की कोशिश कर रहा था उसका पति, DSP पत्नी ने रोका तो दीवाल में दे मारा सर

भोपाल। राजधानी में अब पुलिस भी घरेलू हिंसा का शिकार बन रही है। भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदासीन DSP नेहा पच्चीसिया को उनके पति ने जमकर पीटा। नेहा चार इमली इलाके में अपने पति से अलग रहती हैं। घटना के समय डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने पति को घर के अंदर आने से मना किया था। इसी के चलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं गुस्साए इंजीनियर पति ने DSP को धक्का देते हुए उनका सिर दीवार पर मार दिया। हालांकि घटना में DSP को बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी है। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर आरोपी पति पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

भोपाल के हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति के मुताबिक DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वां बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया है कि रविवार की शाम को उनके पति कुणाल जोशी उनके घर आए थे। वहीं मैंने उनको घर में आने से रोक दिया। जिसके कारण वह विवाद करने लगे। इसी विवाद के चलते कुणाल ने नेहा का सिर दीवार मार दिया। छोला मंदिर इलाके में कुणाल जोशी रहते हैं। इन दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। नेहा ने आरोप लगाया है कि कुणाल जोशी नशे का आदी है। वहीं पति ने पुलिस से ​कहा कि वह अपने बच्चों से मिलने गए थे। उन्होंने पत्नी के लगाए आरोपों को भी झूठा करार दिया है। बता दें कि दोनों का कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं

गौरतलब है कि इसके पहले नेहा गुना में पदस्थ थी। फरवरी 2021 में नेहा का गुना से स्थानांतरण हो गया था। वहीं ट्रांसफर के बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, इस पोस्ट में लिखा था, 'IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।' यानी IG हमारे दोषी हैं। इस पोस्ट के रोशनी में आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था। हालांकि कुछ समय में ही यह पोस्ट डिलीट हो गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं।

मुख्यमंत्री से हो चुकी हैं सम्मानित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को कोरोना काल में बेहद जिम्मेदारी से काम करने पर सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर रखने के लिए SP ने भी नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article