Maut ka Kuan: पहले भी दो बार धंस चुका है "मौत का कुआं", सरपंच समेत सभी जिम्मेदारों की लापरवाही ने ली 4 की जान!

Maut ka Kuan: पहले भी दो बार धंस चुका है "मौत का कुआं", सरपंच समेत सभी जिम्मेदारों की लापरवाही ने ली 4 की जान! The "well of death" has sunk twice before, the negligence of all the responsible including the sarpanch took the lives of 4!

Maut ka Kuan: पहले भी दो बार धंस चुका है

विदिशा। प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले लाल पठार गांव के कुएं गुरुवार देर रात धंस गया। इस गांव के कुएं में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह कुआं इससे पहले भी दो बार धंस चुका है। इसकी जानकारी गांव के सरपंच समेत तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को भी है। इस कुएं के पास रहने वाली एक महिला ने मीडिया को बताया कि पहले जून और फिर जुलाई में रहवासियों ने कुएं के धंसने की शिकायत की थी। सरपंच को फोटोज और इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी यहां कोई इंतजाम नहीं किया गया। वहीं गंजबासौदा पूर्व विधायक निशंक जैन ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जैन ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद मामले की जानकारी थाने के टीआई को दी गई थी। थाने के टीआई ने फोन नहीं उठाया था। अगर समय पर प्रशासन मौजूद रहता तो शायद कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

बता दें कि गुरुवार रात करीब 9 यह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कुएं में बच्चा गिर गया था। बच्चे को कुएं से निकालने के लिए कुएं के मुहाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुंआ धंस गया। कुंआ धंसने से करीब ऊपर खड़े 40 लोग उसमें जा गिरे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 20 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। बचाव दल लोगों को रेस्क्यू कर रहा है। वहीं सीएम शिवराज भी मौके का जायजा ले रहे हैं। सीएम ने शुक्रवार को मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। कुएं के अंदर से काफी मात्रा में पानी भी बाहर निकाला जा चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी समेत जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंच गए हैं। सारंग ने मौके पर लोगों को अस्पताल भिजवाया है। अब तक करीब 20 लोगों को कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं 4 शवों को भी कुएं से बाहर निकाला जा चुका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

यह है पूरा मामला...
विदिशा जिले में आने वाले गंजबासौदा के पास लाल पठार गांव में 13 वर्षीय बच्चा रवि अहिरवार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी बच्चे को निकालने के प्रयासों में जुटे हुए थे। वहां मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण कुआं वजन सहन नहीं कर पाया और धंस गया। वहां मौजूद लोगों में से करीब 40 लोग कुएं में जा गिरे। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मंत्री विश्वास सारंग समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीएम शिवराज सिंह भी लगातार मौके का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article