मरने के बाद घट जाता है इंसानी शरीर का वजन, जानिए आत्मा का वजन कितना होता है?

मरने के बाद घट जाता है इंसानी शरीर का वजन, जानिए आत्मा का वजन कितना होता है? The weight of the human body decreases after death, know how much the soul weighs? nkp

मरने के बाद घट जाता है इंसानी शरीर का वजन, जानिए आत्मा का वजन कितना होता है?

नई दिल्ली। आपने अक्सर किसी को यह कहते सुना होगा कि फलाने व्यक्ति की आत्मा शरीर छोड़ चुकी है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ये आत्माएं दुनिया में होती भी हैं या नहीं? क्या शांत होने के बाद आत्माएं दूसरे के शरीर में प्रवेश कर जाती हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसका दुनिया आज तक कोई जवाब नहीं ढूंढ सकी है। सनातन धर्म के अनुसार, दुनिया में जब कोई जन्म लेता है तो प्रत्येक जीव में एक आत्मा होती है। वहीं जब शरीर का अंत हो जाता है तो आत्मा या तो बैकुंठ प्रस्थान कर जाती है या किसी दूसरे जीव में प्रवेश कर जाती है। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है आज तक ये कोई नहीं जान पाया है।

मृत्यु के बाद शरीर का वजन 21 ग्राम घट जाता है

साल 1907 में अमेरिका के Massachusetts के डॉक्टर Duncan MacDougall ने इस रहस्य को सुलझाने के लिए एक प्रयोग करना शुरू किया। इस प्रयोग में उन्होंने व्यक्ति को मरने से पहले और बाद में वजन किया । प्रयोग में उन्हें पता चला कि उस व्यक्ति की मौत से पहले और बाद के वजन में करीब 21 ग्राम का फर्क था। उन्होंने इस प्रयोग कई लोगों पर किया। हर बार में दोनों प्रकार के वजन में 21 ग्राम का फर्क दिखा। इन प्रयोगों के जरिए यह सिद्ध हुआ कि शरीर के भीतर ऐसा कुछ जरूर है, जो बॉडी का अंत होते ही तुरंत उसके अंदर से निकल जाता है और उसका वजन 21 ग्राम होता है।

वैज्ञानिक रूप से पुष्टि नहीं

कई लोग इसी 21 ग्राम को ही आत्मा मानते हैं। कई समाज शास्त्रियों ने भी यही दावा किया है। लेकिन, इस बारे में आज तक वैज्ञानिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। जिसके चलते दुनिया में आत्मा का रहस्य आज भी एक राज है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article