Weather update today: बदलने वाला है इन राज्यों का मौसम, जमकर होगी बारिश

Weather update today: बदलने वाला है इन राज्यों का मौसम, जम कर होगी बारिश the-weather-of-these-states-is-about-to-change-it-will-rain-heavily

Weather Update: अभी मौसम का ट्रेलर, आएगी बड़ी तबाही! इन 5 जिलों में रेड अलर्ट..

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में अगले 5 दिन में मौसम बदलने वाला है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। साथ ही, उत्तराखंड में 20 फरवरी और हिमाचल प्रदेश में 18 से लेकर 20 फरवरी के बीच में बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार में भी तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया।

दिल्ली

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

लखनऊ

लखनऊ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article