Advertisment

Agar Malwa: हाथों में जलती मशालें लेकर "भाग कोरोना भाग" चिल्लाते हुए दौड़े ग्रामीण, जानें क्या है वजह...

author-image
Bansal News
Agar Malwa: हाथों में जलती मशालें लेकर

आगर मालवा। प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों में दहशत फैला दी है। प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं दर्जनों इस बीमारी से दम तोड़ रहे हैं। सरकार कोरोना को लेकर लोगों को जागरुक करने के तमाम प्रयास कर रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना का अंधविश्वास से इलाज कराने में जुटे हैं। ऐसा ही अंधिश्वास का एक नजारा प्रदेश के आगर मालवा जिले में देखने को मिला है।

Advertisment

यहां ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते हाथों में जलती मशाल लेकर मशाल दौड़ का आयोजन किया है। इस दौड़ में ग्रामीणों ने हाथों में जलती मशाल थामकर गांव के बाहर तक दौड़ लगाई। जिले के गणेशपुरा गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर हाथों में जलती मशाल लेकर दौड़ का आयोजन किया है। इस दौड़ में ग्रामीणों ने "भाग कोरोना भाग" के नारे लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह बोले ग्रामीण...
यहां के ग्रामीणों ने बताया कि यह हमारा महामारी भगाने का पुराना टोटका है। यहां के लोगों का मानना है कि इस टोटके से कोरोना चला जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे बुजुर्ग बताते हैं कि गांव में जब भी कोई महामारी आती है तो हम हर रविवार और बुधवार को यह आयोजन करते हैं। इससे महामारी दूर होती है और लोगों की जान बच जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां भी लोगों में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। साथ ही कुछ लोगों की जान भी कोरोना ने ले ली है। इसी को दूर करने के लिए यह टोटके किए जा रहे हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें