/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cg-2-3.jpg)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक जवान के किडनेप करने के बाद एक बार फिर नक्सलियों यात्रियों से भरी ट्रेन को रोक लिया। दंतेवाड़ा जिले में भांसी और बचेली के जंगलों के बीच नक्सलियों ने ट्रेन रोककर भारत बंद के पर्चे चिपका दिए और यात्रियों को भी पर्चे थमाए। जानकारी के मुताबिक ट्रेन को रोकने के बाद नक्सलियों ने वहां ट्रेन में 26 अप्रैल को भारत बंद के समर्थन में पर्चे चिपका दिए और यात्रियों को समर्थन करने के लिए कहा। ट्रेन में 50 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है। ट्रेन के रोकने के बाद महिला नक्सली भी वॉकी-टॉकी के साथ वहां मौजूद थे।
एसपी ने मौके पर भेजे जवान...
जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी DRG के जवानों को मौके पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने इस ट्रेन के इंजन को पटरी से उतार दिया था। इस ट्रेन में 50 के करीब यात्री मौजूद हैं। जवानों को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रेन में सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पटरी को काटकर ट्रेन को रोका गया है। नक्सलियों द्वारा 26 अप्रैल को भारत बंद का समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने ट्रेन में भारत बंद के पर्चे भी चिपकाए हैं। DRG के जवान भी मौके पर भेजे गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us