/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/ajay.jpg)
मुंबई। Maidaan Teaser Release Date इस वक्त की बड़ी खबर सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर सामने आ रही है जहां पर वे भोला के बाद एक कोच की भूमिका में आ रहे है जहां पर फिल्म मैदान के टीजर की डेट का खुलासा हुआ है। जिसके साथ ही आने वाली फिल्म का टीजर 30 मार्च को जारी किया जा सकता है।
फिल्म का पोस्टर जारी कर दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, एक्टर अजय देवगन ने आने वाली फिल्म मैदान के टीजर को आने वाली फिल्म भोला के साथ ही कनेक्ट किया है जहां पर 'भोला' की रिलीज तारीख यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने 'मैदान' का नया पोस्टर साझा किया है। अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'एक आदमी। एक विश्वास। एक आत्मा। एक सच्ची कहानी पर आधारित। मैदान में उतरेगा सारा इंडिया। 30 मार्च को टीजर जारी।'
जानिए फिल्म के बारे में
आपको फिल्म के बारे में जानकारी देते चलें तो, यह फिल्म के टीजर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। फिल्म 'मैदान' 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि, 'मैदान' फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक कही जा रही है। जहां पर भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us