Bhopal Low Floor Buses: भोपाल में लो फ्लोर बसों में फिर शुरू हुई मंथली पास की व्यवस्था, जानें क्या रहेगा नियम…

भोपाल। कोरोना महामारी के बाद कई नियमित सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। अब धीर-धीरे सभी सुविधाएं एक बार फिर पटरी पर लौट रही हैं। अब भोपाल में चलने वाली लो फ्लोर बसों में एक बार फिर मंथली पास की व्यवस्था की शुरू कर दी है। पिछले पांच दिनों में करीब 500 लोगों ने मंथली पास भी बनवा लिया है। इससे पहले 25 हजार से ज्यादा यात्री मंथली पास का उपयोग करते थे। अब एक बार फिर यात्री अपना मंथली पास बनवाकर यात्रा कर सकते हैं। इस पास को बनवाने के लिए बीसीएलएल ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की व्यवस्थाएं कीं हैं। बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी के मुताबिक मंथली पास को आईएसबीटी पर बने दफ्तर पर जाकर भी बनवा सकते हैं। वहीं जो यात्री इसके ऑनलाइन करना चाहते हैं वे चलो एप के जरिए ऑनलाइन अपना पास बनवा सकते हैं।
350 का मंथली पास अब 800 में बना रहा बीसीएलएल
बता दें कि बीसीएलएल ने मंथली पास तो शुरू कर दिया है। लेकिन इसके दामों में एक साथ दामों की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस पास पर मिलने वाली कई छूटों को हटा दिया गया है। लॉकडाउन के पहले यह पास 350 रुपए में बनाया जाता था। अब इसकी कीमत 800 रुपए कर दी गई है। इस पास पर मिलने वाली कई तरह की छूट हटा दी गई है। बता दें कि लॉकडाउन के पहले 220 लो फ्लोर बसें संचालित होतीं थीं। वर्तमान में 120 से ज्यादा बसे शहर में चलाई जा रही हैं। लॉकडाउन के पहले 15 हजार से ज्यादा छात्र ही इस पास का इस्तेमाल करते थे। वहीं 10 हजार से ज्यादा सामान्य एवं सीनियर सिटीजन इस पास का इस्तेमाल करते थे।