/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-08-09-at-12.21.06-PM.jpeg)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ Quit India Movement में भाग लेने वाले लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि, आंदोलन की भावना भारत भर में गुंजायमान हुई और इसने हमारे देश के युवाओं में ऊर्जा भर दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।
मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर ट्वीट किया,‘‘भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि, जिसने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि, Quit India Movement आंदोलन की भावना भारत भर में गुंजायमान हुई और इसने हमारे देश के युवाओं में ऊर्जा भर दी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us