Advertisment

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ गठबंधन ने किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पुडुचेरी, आठ जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उप राज्यपाल किरण बेदी पर निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को कथित तौर पर बाधित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की अपनी मांग के समर्थन में शुक्रवार को चार दिन के आंदोलन की शुरुआत की।

Advertisment

प्रदर्शन में मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, पुडुचेरी से लोकसभा सांसद वी. वैथिलिंगम, कांग्रेस विधायक टी. जयमूर्ति, माकपा, भाकपा और वीसीके के नेता शामिल हुए।

आंदोलन में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सहयोगी दल द्रमुक के नेता और कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। प्रदर्शन में उनकी अनुपस्थिति का कारण तत्काल पता नहीं चला है।

केंद्र ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात कर रखा है।

Advertisment

पहले एसडीए ने राज निवास पर धरने की योजना बनाई थी जिसकी पुलिस ने इजाजत नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि ‘‘किरण बेदी पुडुचेरी छोड़ नहीं देतीं।’’ बाद में आंदोलन की अवधि घटा कर चार दिन कर दी गई।

भाषा

मानसी शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें