दुनिया का सबसे शांत कमरा, यहां आप अपने दिल की धड़कन और हड्डियों के रगड़ने की आवाज़ भी सुन सकते हैं!

दुनिया का सबसे शांत कमरा, यहां आप अपने दिल की धड़कन और हड्डियों के रगड़ने की आवाज़ भी सुन सकते हैं! The quietest room in the world, here you can even hear your heart beat and the sound of bones rubbing! nkp

दुनिया का सबसे शांत कमरा, यहां आप अपने दिल की धड़कन और हड्डियों के रगड़ने की आवाज़ भी सुन सकते हैं!

नई दिल्ली। काम के दौरान शांति किसे नहीं पसंद है। हर कोई चाहता है कि शांत वातावरण में एकाग्र मन से काम किया जाए।ताकि काम आसानी से हो सके। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे कमरे के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया का सबसे शांत कमरा माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि ये कमरा माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में है। ये कमरा इतना शांत है कि इसमें जाने के बाद आपको अपने खून की आवाजें भी सुनाई देने लगेंगी।

बाहरी शोरगुर से बिल्कुल शांत है कमरा

कमरा बाहरी शोरगुर से बिल्कुल शांत है। यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे शांत जगहों में गिना जाता है। इस कमरे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाहर का हल्का सा भी शोर अंदर ना आए। इस कमरे में इतनी शांति है कि आपको अपनी हार्ट बीट की आवाजें भी सुनाई देंगी। साथ ही आप अपनी हड्डियों की रगड़ने की आवाजें भी सुन सकते हैं।

इसे एनेकोइक रूम भी कहा जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है। इस कमरे को बाहर से जीतना साउंड प्रूफ बनाया गया है। उनता अंदर से भी इसे साउंड प्रूफ बनाया गया है। अदंर की आवाजों को खत्म करने के लिए कई खास उपकरण लगाए गए हैं। अगर आप इस कमरे में जरा सी भी आवाज करेंगे तो उनका बहुत तेज शोर आपको सुनाई देगा। यही कारण है कि इसे एनेकोइक रूम भी कहा जाता है।

इन्होंने किया हा डिजाइन

कमरे को हुंडराज गोपाल ने डिजाइन किया है। इसे कंक्रीट और स्टील की छह परतों से बनया गया है। इस रूम को बनाने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगा है। जब आप इसके अंदर होते हैं तो आपको कान के पर्दों पर हवा का दवाब न के बराबर महसूस होता है। जिसके कारण ही आपको हड्डीयों के रगड़ने, हार्ट बीट आदी की आवाजें सुनाई देती हैं। इस रूम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे शांत कमरे के रूप में शामिल है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article