Rajgarh Dalit man's wedding venue: पुलिस की पहरेदारी में निकली इस व्यक्ति की बारात, जानें क्या है पूरा मामला

जहां एक समूह के लोगों ने कथित तौर पर पथराव किया। जिसके बाद दूल्हे की बारात को पुलिस सुरक्षा में निकाली गई।

Rajgarh Dalit man's wedding venue: पुलिस की पहरेदारी में निकली इस व्यक्ति की बारात, जानें क्या है पूरा मामला

राजगढ़।  मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसके बाद दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। वही यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।Rajgarh Dalit man's wedding venue

पुलिस अधिकारी का बयान

आपको बता दें की यह घटना राजगढ़ जिले में एक दलित के विवाह स्थल का है। जहां एक समूह के लोगों ने कथित तौर पर पथराव किया। (Rajgarh Dalit man's wedding venue)जिसके बाद दूल्हे की बारात को पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों जिनमें ज्यादातर डांगी समुदाय के लोग थे,औक जिन्होंने विवाह स्थल पर कथित तौर पर पत्थर फेंके क्योंकि वे दलित दूल्हे के गांव में बारात लेकर आने के खिलाफ थे। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। गौर ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाटनपुर गांव से आने वाले दूल्हे पक्ष के सदस्यों को भी रास्ते में कुछ देर के लिए रोका। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में दूल्हे की बारात निकाली गई और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से शादी संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि 18 अज्ञात आरोपियों सहित 40 लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article