Medical Service In Train: ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर की सेवा के लिए देने होंगे 120 रुपए

Medical Service In Train: ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर की सेवा के लिए देने होंगे 120 रुपए

भोपाल। अब ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर बुलाने वाली सेवाओं पर यात्रियों को भुगतान करना पड़ेगा। इससे पहले यह सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती थीं। वहीं यह पेड सेवाएं मुख्य रूप से भोपाल समेत मंडल के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रनों के यात्रियों के लिए प्रारंभ की गई हैं। यदि इन स्टशनों पर चलने और गुजरने वाली ट्रेनों में किसी यात्री की तबियत बिगड़ती है तो उसे डॉक्टर बुलाने के लिए 120 रुपए का चार्ज देना पड़ेगा। वहीं इस 120 रुपए के चार्ज में यात्री को डॉक्टर की सेवा के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके साथ ही यदि यात्री कोई अतिरिक्त दवाई लेता है तो उसे उसका चार्ज अलग से देना होगा।

वहीं ट्रेन में मिलने वाली डॉक्टर्स की इस निशुल्क सेवा को पेड करने को लेकर डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है, डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि रेलवे में अलग-अलग सर्विस चार्ज मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ही तय किए जाते हैं। ट्रेन में दी जा रही डॉक्टरों की निशुल्क सेवाओं को पेड करने का फैसला भी रेल मंत्रालय ने ही लिया है। इसमें अलग से कोई भी चार्ज रेल मंडल द्वारा तय नहीं किया गया है। वहीं डीसीएम का कहना है कि भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में हर महीने करीब 150 से 180 यात्रि बीमार पड़ते हैं। जिसे देखते हुए डॉक्टरों की सेवाओं पर अब यात्रियों से 120 रुपए का चार्ज लिया जाएगा। जिसमें फर्स्ट एड के रूप में यात्रियों को दवाईयां भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article