Advertisment

Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में खुली शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, जानें क्या रहेगा नियम...

Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में खुली शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, जानें क्या रहेगा नियम... The liquor shops opened in this district of the state, the order issued by the collector…

author-image
Bansal News
Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में खुली शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, जानें क्या रहेगा नियम...

बुरहानपुर। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। अब प्रदेश में कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए अब प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश के बुरहानपुर जिले में अब शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि 24 मई से जिन जिलों में कोरोना के मामले काफी कम हैं वहां पर कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का फैसला लिया गया है।

Advertisment

बुरहानपुर में भी दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं। बता दें कि 24 मई के बाद से प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट देने के आदेश दिए गए थे। दरअसल सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से भी कम है वहां कोरोना कर्फ्यू में छूट दी जाएगी।

शराब की दुकानें खुलेंगी...
इसी के तहत बुरहानपुर में कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। अब तक हजारों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। हालांकि अब कोरोना संक्रमण थमने लगा है। सोमवार को आए आंकड़ों की बात करें तो केवल 2936 नए केस सामने आए हैं। वहीं अगर अप्रैल की बात करें तो रोजाना 13 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। अब प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। 10 मई को प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1.11 लाख के पार पहुंच गई थी।

अब सोमवार को केवल 2936 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या करीब 53 हजार है। वर्तमान में कोरोना के इंदौर में 9850 एक्टिव केस हैं। भोपाल में 8677 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 4066 है। प्रदेश में रोजाना 76 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते 15 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 4 प्रतिशत से भी कम हो गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें