Aaj Ka Mudda: सियासत की 'यात्रा' ! आक्रोश यात्रा बना पाएगी माहौल ? बीजेपी ने यात्रा पर लगाया आरोप

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का वीडियो थीम सॉन्ग विवादों की भेटं चढ़ गया है। इस वीडियो के बारे में आज गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कह रहे हैं।

Aaj Ka Mudda: सियासत की 'यात्रा' ! आक्रोश यात्रा बना पाएगी माहौल ? बीजेपी ने यात्रा पर लगाया आरोप

भोपाल।  कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का वीडियो थीम सॉन्ग विवादों की भेटं चढ़ गया है। इस वीडियो के बारे में आज गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कह रहे हैं, कि इसे कांग्रेस ने पाकिस्तान से चोरी किया है। मंगलवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को टक्कर देने के इरादे से शुरू होने जा रही है।

विवादों का हिस्सा बन गई कांग्रेस की यात्रा

लेकिन 7 जगहों से शुरू होने वाली इस यात्रा पहले ही विवादों का हिस्सा बन गई है। थीम सॉन्ग के साथ बीजेपी जन आक्रोश यात्रा पर ये भी आरोप लगा रही है कि इसमें कुछ नेताओं को काम पर लगाकर बड़े नेता मलाई खा रहे हैं। कांग्रेस की यात्रा को लेकर सीएम शिवराज भी निशाना साधते नजर आए।

सीएम शिवराज का कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस पार्टी पूरी फर्जी है, इससे फर्जी काम करवा रही है भारतीय जनता पार्टी ने विकाश किया है। जनता की सेवा की है। इसलिए हम जन आशीर्वाद मांगते है, जनता मैं जिनके खिलाफ आक्रेश है वो आक्रोश रैली निकाले। -शिवराज सिंह चौहान, सीएम

नाराज नेताओं को साध पाएगी कांग्रेस ?

कांग्रेस के सामने सिर्फ यही चुनौती नहीं है। कहा जा रहा है कि यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस अपने नाराज नेताओं को साधना चाहती है। पीसीसी से निर्देश हैं कि नाराज नेताओं की लिस्ट तैयार कर उनकी मुलाकात बड़े नेताओं से कराई जाए। ताकि उनकी नाराजगी दूर हो सके। तो वहीं थीम सॉन्ग को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सिर्फ भ्रम फैला रही है।

रणदीप सुरजेवाला ने किया पलटवार

जो लोग इस पर सस्ती और घटिया बात कर रहे हैं, मैं उनसे इतनी ही कहूंगा भैया उनको नमस्कार। क्योंकि राजनीति जो है वो मुद्दों और विषयों पर होगी। वो जिस गाने की चर्चा कर रहे थे शायद इनका पाकिस्तान बहुत रिश्ता है दिनभर पाकिस्तान के ही गाने देखते रहते हैं। हमें तो पता भी नहीं नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह पाकिस्तान के गाने ज्यादा देखते हैं। हिनदुस्तान के देखते तो इन्हें पता चल जाता। -रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

जन आक्रोश बनाम आशीर्वाद

जाहिर है कि आक्रोश यात्रा से कांग्रेस का मकसद, बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाना है। तो जन आशीर्वाद यात्रा के खत्म होते-होते आक्रोश यात्रा अपने शबाब पर होगी। कांग्रेस की यात्रा कितनी कामयाब होगी। ये तो नतीजे बताएंगे। लेकिन अभी से हो रही सियासत ये बताने के लिए काफी है। कि पूरी यात्रा के दौरान, किसी ना किसी बहाने राजनीति गरमाती रहेगी।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कोरबा के इस गांव में दिखा 12 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम

Career Tips: बेस्ट करियर के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, आसान होगी सफलता की राह

Chhattisgarh News: प्रदेश में नहीं थम रहा ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला, 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक रदद् हुईं ये 24 ट्रेनें

MP Election 2023: शुजालपुर में राजपूत और परमार किंगमेकर, जानिए यहां के चुनावी समीकरण

CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण, पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मप्र न्यूज, भोपाल न्यूज, जन आक्रोश यात्रा, जन आशीवार्द यात्रा, सीएम शिवराज, MP News, Bhopal News, Jan Aakrosh Yatra, Jan Ashivard Yatra, CM Shivraj, Aaj Ka Mudda,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article