उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बनी है। विदेशी मेहमानों के साथ भारत पहुंचे अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया के दुल्हन ने सात फेरे लिए। भारतीय संस्कृति और वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की जमकर प्रशंसा की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिल्ली-डंडा में आजमाए हाथ
क्रिकेट के शौकीन ज्योतिरादित्य सिंधिया गिल्ली-डंडे में हाथ आजमाते नजर आए. वैसे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद...