प्रथम परमवीर चक्र विजेता ने 24 साल की उम्र में पाई थी शहादत, कश्‍मीर पर कब्‍जे की साजिश की थी नाकाम

मेजर सोमनाथ शर्मा की आज पुण्यतिथि है। यह वही वीर योद्धा हैं जिन्‍हें स्वतंत्र भारत में पहला परमवीर चक्र प्राप्त हुआ है। उनको जब वीरगति प्राप्त हुई तो उनकी आयु महज 24 साल थी। कश्मीर पर कब्जे की पाकिस्तान की साजिश को उन्होंने नाकाम किया। 21 जून 1950 को मरणोपरांत मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. देश के इस वीर जवान के जांबाजी के किस्से रोंगटे खड़े करने वाले हैं. 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इन्होंने जिस वीरता का परिचय दिया था, उसका पूरा देश कायल है. जंग के मैदान में एक भारतीय सैनिक के मुकाबले दुश्मनों की संख्या 7 थी. इसके बावजूद मेजर शर्मा की डी कंपनी ने 200 आतंकियों और पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था. उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था.

1947- 'परमवीर चक्र' पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन हुआ था।

1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

1992 : राष्ट्रपति HW बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने थे।

2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया था ।

2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन लोन संकट पर चर्चा की गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article