Advertisment

राजस्थान में कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक रविवार को यहां होगी।

Advertisment

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अजय माकन इस बैठक को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्याक्ष, आठ महासचिव व 24 सचिवों की नियुक्ति की थी।

इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका कार्यभार आवंटित कर दिया है।

Advertisment

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें