Advertisment

Crime News: डीआरआई की टीम ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 6 करोड़ रुपए बताई जा रही कीमत...

Crime News: डीआरआई की टीम ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 6 करोड़ रुपए बताई जा रही कीमत... The DRI team caught a large consignment of cannabis, the price being reported at Rs 6 crores ...

author-image
Bansal News
Crime News: डीआरआई की टीम ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, 6 करोड़ रुपए बताई जा रही कीमत...

इंदौर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की भोपाल और इंदौर की यूनिट ने गांजा तस्करी की खेप पकड़ी है। इस यूनिट ने सागर के पास एक राजस्थान के नंबर वाले ट्रक से 6.19 करोड़ रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने गांजे के साथ तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। डीआरआइ को खूफिया सूत्रों से गांजे की तस्करी की जानकारी मिली थी। दरअसल मुखबिरों द्वारा टीम को सूचना दी गई थी कि राजस्थान के नंबर का एक ट्रक आम के नीचे गांजे की तस्करी करने जा रहा है।

Advertisment

इसके बाद डीआरआइ ने भोपाल औल इंदौर के स्टाफ को मिलाकर एक टीम बनाई। इस टीम ने सागर हाइवे के पास एक ट्रक को रोका। इस ट्रक में आम भरे हुए थे। वहीं इसी आम की बोरियों के नीचे 3 हजार 92 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। टीम ने बोरियों के नीचे जब खोज की तो उन्हें गांजा मिल गया। इस गांजे की कीमत करीब 6.19 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आरोपी गिरफ्तार...
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस तस्करी के खेल में अंतराज्यीय गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस तस्करी के बाद से पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने गांजे की तस्करी करने की बात कबूल ली है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मामले में और खुलासे भी हो सकते हैं। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार ड्रग्स की तस्करों को पकड़ा है। बीते साल भी इस रूट पर एक गांजे की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी थी। सीत्रों के अनुसार यह गांजा दक्षिण भारत से लाया जा रहा था।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें