Advertisment

Weather Update: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश...

author-image
Bansal News
Weather Update: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश...

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार सूरज का कहर बरस रहा है। प्रदेशभर पारा काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार से ही बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल प्रदेश के आस-पास बने सिस्टम के कारण मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश की आशंका जताई है। साथ ही बुधवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश के आसार बताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले 3-4 दिनों तक बिगड़ा रह सकता है।

Advertisment

राजधानी में सामान्य रहा तापमान....
राजधानी में सोमवार का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य तापमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री प्रदेश के खंडवा और खरगौन जिले में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस कारण कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है।

इसी कारण प्रदेश में कुछ नमी देखने को मिल रही है। इसी कारण सोमवार से ही प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस सिस्टम के असर से मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि प्रदेश में लगातार पिछले दिनों से गर्मी का कहर बरप रहा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें