MP News: सांड ने बुजुर्ग को उठा के फेंका, मौत, निगम ने आवारा मेवशी को पकड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद

MP News: सांड ने बुजुर्ग को उठा के फेंका, मौत, निगम ने आवारा मेवशी को पकड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद, पढ़े पूरी खबर

MP News: सांड ने बुजुर्ग को उठा के फेंका, मौत, निगम ने आवारा मेवशी को पकड़ा, घटना सीसीटीवी में कैद

हाइलाइट्स

  • आवारा मवेशी के हमले से मौत
  • सांड ने बुजुर्ग को 5 फीट उछाला
  • निगम ने आवार सांड को पकड़ा

ग्वालियर। MP News: जिले में सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड बुजुर्ग को पीछे से उछालते हुए आगे बढ़ जाता है हमले में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बीते गुरुवार गोल पहाड़िया इलाके की है, इसका सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है।

    घर जा रहे बुर्ज पर सांड ने किया हमला

बताया गया कि निगम ने आवारा सांड को पकड़ लिया है। बुजर्ग व्यक्ति जिनकी मौत हई उनका नाम मुंशी सिंह कुशवाह बताया जा रहा है। वे धूप लेने बैठे थे। जब वे घर जा रहे थे तभी ये घटना हुई। सांड ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1758478039887839273

इस घटना पर नगर निगम मदाखलत प्रभारी उपायुक्त डॉ. अतिवल सिंह ने कहा कि सांड आक्रामक था उसे पकड़ लिया है। सांड को पकड़ने के लिए काफी परेशानी हुई तब वह पकड़ में आया।

    पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं कि आवारा मवेशी ने किसी व्यक्ति पर हमला किया हो। इससे पहले भी शहर में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

साल 2017 में शहर के शिंदे की छावनी में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही स्कूटी सवार छात्रा को सड़क पर लड़ रहे दो सांडों ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

मई 2022 में बहोड़ापुर स्थित सागर ताल क्षेत्र में रहने वाली 70 साल की बिल्लो यादव दर्शन करने अचलेश्वर मंदिर आई थीं। सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया था। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मार्च 2023 को राम मंदिर के पास एक किशोर को सांड ने पटक दिया था। बाद में किशोर की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article