Advertisment

दिल्ली के द्वारका में घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) द्वारका के सेक्टर-19 में 19 वर्षीय एक घरेलू सहायिका का शव एक फ्लैट में फंदे से लटकता हुआ मिला। यह फ्लैट उसे काम पर रखनेवाले परिवार का ही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवानी के रूप में हुई है और वह गोयला डेयरी की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को जानकारी मिली थी कि द्वारका सेक्टर-19 में अक्षरधाम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एक घरेलू सहायिका फांसी से लटकती हुई मिली।

पुलिस ने बताया कि आशीष ठाकुर ने फ्लैट किराये पर लिया था और वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ वहां पिछले चार-पांच साल से रह रहे थे। पति-पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और गुरुग्राम में काम करते हैं।

Advertisment

घरेलू सहायिका के शरीर पर बाहरी जख्मों के निशान नहीं हैं। वह पिछले चार-पांच महीने से यहां काम करती थी और यहीं रहती थी। हालांकि समय-समय पर वह घर जाती थी और उसके अभिभावक भी यहां आते थे। डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है और शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें