भोपाल। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के अंतिम संस्कार के कुछ घंटो बाद भाजपा Thakur Mohan Singh Passed Away के एक और दिग्गज नेता जिंदगी से जंग हार गए। विदिशा से लगातार चार बार विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का आज सुबह भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अरल सरल स्वभाव और ठहाकों वाली हंसी के लिए मशहूर रहे पूर्व विधायक पूर्व विधायक ठाकुर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज इलाज के दौरान उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। सीएम शिवराज सिंह ने ठाकुर के निधन पर दुख जताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ठाकुर की फोटो ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।
.@BJP4MP के वरिष्ठ नेता, विदिशा से चार बार विधायक रहे श्री ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति!! pic.twitter.com/tXvDWYf5fP— VD Sharma (@vdsharmabjp) March 4, 2021
मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है! @BJP4MP के हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता श्री ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी हमें छोड़कर चले गये।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
।ॐ शांति।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 4, 2021
आदरणीय ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी ने विदिशा के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य और प्रयास किये। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत हुआ।
वे समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति के लिए किये अपने कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 4, 2021