Advertisment

भंडारा आग हादसे में जान गंवाने वाले शिशुओं के परिजन से मिले ठाकरे, सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भंडारा, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि यहां एक अस्पताल में आग लगने से दस नवजात शिशुओं की मौत के बाद राज्य के सभी अस्पतालों का सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया गया है।

Advertisment

ठाकरे ने दोपहर बाद मुंबई से यहां पहुंचने के बाद उन शिशुओं के माता-पिता से मुलाकात की, जिनकी शनिवार को हुए हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने हाथ जोडकर पीड़ितों के माता-पिता से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ''उनके साथ दुख साझा करने के लिये मेरे पास शब्द नहीं हैं।''

Advertisment

ठाकरे ने कहा, ''जांच के आदेश दिया जा चुके हैं, जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि आग दुर्घटनावश लगी या फिर यह सुरक्षा रिपोर्ट को नजरअंदाज करने का नतीजा है।''

उन्होंने कहा, ''मैंने यह पता लगाने का भी आदेश दिया है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान राज्य के किसी अस्पताल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी तो नहीं की जा रही। ''

ठाकरे ने कहा कि घटना से संबंधित सुरक्षा पहलुओं की जांच के लिये एक टीम का गठन किया गया है। दौरे के दौरान ठाकरे के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले भी थे।

Advertisment

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में चार मंजिला जिला अस्पताल की नवजात शिशु विशेष देखभाल इकाई में शनिवार को आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी। भंडारा जिला राज्य की राजधानी मुंबई से लगभग 900 किलोमीटर दूर है।

एक अधिकारी ने कहा कि आग शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें