Advertisment

Jammu & Kashmir: आतंकियों ने घर में घुसकर की SPO अहमद और उनकी पत्नी की हत्या, बाद में अस्पताल में हुई बेटी की मौत

Jammu & Kashmir: आतंकियों ने घर में घुसकर की SPO अहमद और उनकी पत्नी की हत्या, बाद में अस्पताल में हुई बेटी की मौत, Terrorists enter the house and kill SPO Ahmed and his wife daughter in Jammu & Kashmir

author-image
Shreya Bhatia
Jammu & Kashmir: आतंकियों ने घर में घुसकर की SPO अहमद और उनकी पत्नी की हत्या, बाद में अस्पताल में हुई बेटी की मौत

श्रीनगर। (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) , उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आतंकवादी रविवार देर रात करीब 11 बजे अवंतीपोरा इलाके के हरिपारिगाम स्थित एसपीओ फयाज अहमद के घर में घुस गए और उन्होंने परिवार पर गोलियां चला दीं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले एसपीओ ने दम तोड़ दिया और बाद में उनकी पत्नी रजा बेगम तथा बेटी राफिया की भी मौत हो गई।

Advertisment

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी आतंकवादी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों तथा पुलिसकर्मियों पर हाल ही में हमले तेज कर दिए हैं। श्रीनगर में पिछले सप्ताह ईदगाह और नौगाम इलाके में एक निरीक्षक तथा कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी, वहीं बर्बर शाह में सुरक्षा बलों पर हुए ग्रेनेड हमले में एक असैन्य नागरिक मारा गया था।

Advertisment

24 घंटे के भीतर दो आतंकी घटनाएं आईं सामने
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर दो आतंकी घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को जम्मू एयरपोर्ट के एयरफोर्स स्टेशन पर विस्फोटकों से लदे दो ड्रोन गिरे थे, जिससे 6 मिनट के अंतराल पर दो धमाके हुए जिनमें वायुसेना के दो जवान घायल भी हो गए थे।

हरिपरिगाम पुलवामा जम्मू कश्मीर आतंकी घटना terrorists Attack in Pulwama terrorist incident terrorist attack terror attack Tangdhar srinagar militant attack Srinagar SPO killed Tral SPO Fayaz Ahmad SPO south Kashmir attack Pulwama district PULWAMA ATTACK police inspector martyered police Nowgam News National News national news hindi news national Latest Jammu News in Hindi Latest Jammu and Kashmir News in Hindi Kupwara Police kashmir Terrorist attack kashmir SPO family killed kashmir attack Kanipora Jammu News in Hindi Jammu kashmir terrorist attack Jammu Kashmir Police officer shot dead jammu Kashmir news jammu kashmir Jammu Hindi Samachar Jammu and Kashmir News in Hindi Jammu and Kashmir Hindi Samachar Jammu and Kashmir J and K Police Indian Army Hariparigam village Hariparigam Tral attack grenade attak in jammu kashmir Ex SPO and his wife shot dead BSF attack on crpf Article 370
Advertisment
चैनल से जुड़ें