Advertisment

आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर भर्ती करने की कोशिश में : लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

उधमपुर, 15 जनवरी (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं और निरंतर चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों ने पाकिस्तान में राज्य इतर तत्वों को अपनी रणनीति पर पुनः विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

Advertisment

उधमपुर में सेना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने सेना की कामयाबी रेखांकित की और सैनिकों की बहादुरी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर निरंतर अभियान और अंदरूनी इलाकों में एजेंसियों के अभियानों से पाकिस्तान में बैठे राज्य इतर तत्व अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पार बैठे आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और शासन में सुधार ने अहम प्रभाव डाला है तथा आम लोगों का सरकारी संस्थानों में विश्वास बहाल करने में मदद मिली है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें