MP News: दस साल पहले फ्री मिले थे सीताफल के पौधे, आज किसान कमा रहे हजारों रुपए

जिले के किसानों को पंचायतों की तरफ से सीताफल लागने के लिए फ्री में पौधे दिए गए थे। इसके पीछे जिला प्रशासन का लक्ष्य था कि किसानों की फसलों का

MP News: दस साल पहले फ्री मिले थे सीताफल के पौधे, आज किसान कमा रहे हजारों रुपए

देवास। जिले के किसानों को पंचायतों की तरफ से सीताफल लागने के लिए फ्री में पौधे दिए गए थे। इसके पीछे जिला प्रशासन का लक्ष्य था कि किसानों की फसलों का नुकसान कम से कम हो।

ये बात बीते दस बरस पुरानी हो गई है जब ये पौधे किसानों को सौंपे गए। ये पौधे पेड़ बन गए हैं साथ ही इन सीताफल के पेड़ों से किसना लाभान्वित भी हो रहे हैं।

इन इलाकों के किसान कमा रहे मुनाफा

जिले के बेहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग सीताफल से अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। जिले के ही रामपुरा, गुवाडी, चारबरडी, अंबापानी, बडपुरा सहित करीब 100 परिवार के लोग इस उत्पादन का फायदा फसल को बेचकर ले रहे हैं।

यहां के किसानों ने बताया है कि एक स्वस्थ सीताफल का पेड़ 20 से 25 किलो तक फल देता है।

एक देता है हजार रुपए का लाभ

इसकी कीमत 50 से 60 रुपए किलो तक मिल जाती है। इस तरह एक पेड़ 1000 रुपए का फायदा किसानों को देता है। वर्तमान में रामपुर गुवाडी के कई आदिवासी परिवार सीताफल बेचने आ रहे हैं।

लगभग 15 दिन तक चलने वाले सीजन से 100 से अधिक परिवारों को 10 से 15 हजार रुपए की आय होने की उम्मीद है।

publive-image

अवारा मवेशियों का भी नहीं रहता डर

उद्यानिकी विभाग के राकेश सोलंकी ने बताया कि इस फल को बकरी व अन्य मवेशी नहीं खाते हैं, न ही नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें लगने वाले कच्चे फल भी कोई नहीं खाता है।

इस पौधे में लगने वाले फल पकने के बाद ही खाने के उपयोग में आते हैं।

ये भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक को निवेश किए हुए धन से लाभ होगा, जानें अपना राशिफल

Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को नीच राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों को देंगे शुभ फल, पढ़ें मेष से मीन तक पर असर

Shah Rukh Khan Birthday: 58 साल के हुए बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान, मन्नत के बाहर फैंस की किया अभिवादन

ED Raid: दिल्ली के एक और मंत्री पर गिरी गाज, राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी का छापा

Aaj ka Panchang: आज दोपहर इतने बजे से लगेगा राहुकाल, ये रहेगा शुभ मुहूर्त

देवास न्यूज, देवास सीताफल उत्पादन, देवास सीताफल की खेती, मप्र न्यूज, Dewas News, Dewas Custard Apple Production, Dewas Custard Apple Cultivation, MP News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article