Advertisment

मकर संक्रांति के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा : राय

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

वाराणसी, एक जनवरी (भाषा) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव और विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि मकर संक्रांति से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।

Advertisment

राय ने कहा कि मंदिर को मजबूत एवं दीर्घायु बनाने के लिए देश के बड़े इंजीनियर और वैज्ञानिकों की टीम कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि चंपत राय संत समिति के बैठक में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे।

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि मन्दिर को मजबूत बनाने के लिए मुंबई, गुवाहाटी एवं चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के विशेषज्ञ लगे हुए हैं ।

Advertisment

मकर संक्रांति तक मंदिर का नक्शा बन कर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर 360 फुट लंबा और 235 फुट चौड़ा होगा। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 161 फुट होगा । उन्होंने बताया कि मंदिर दर्शन करने जाने के लिए भक्तों को 32 सीढ़ियों से करीब साढ़े सोलह फुट ऊपर चढ़ना होगा।

राय ने बताया कि विशेषज्ञों को यह समझ नहीं आ रहा कि देश भर से आ रहे चांदी का उपयोग कहां किया जाय।

उन्होंने बताया कि मंदिर के नीवं में लोहे की जगह ताँबे के कील पत्तियों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कहीं से भी सोने की ईंट नहीं आयी है, चांदी बहुत आ रही।

Advertisment

राय ने बताया कि लोग धन का दान करें, धन संग्रह अभियान 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा जो 27 फरवरी तक चलेगा। लाखों कार्यकर्ता घर घर जा कर धन संग्रह करने का काम करेंगे।

भाषा सं रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें