/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mumbai-news-1.jpg)
मुंबई। Temple Accident in Maharashtra Akola: मंदिरों में हादसों की खबर बार—बार सामने आ रही हैं। बीते सप्ताह एमपी के इंदौर के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के मुंबई में एक खबर सामने आई है। जहां बीती रात एक मंदिर की टीन शेड पर नीम का पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है 5की हालत गंभीर है। हादसा अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव का बताया जा रहा है। हादसा यहां के बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान में हुआ।
100 साल पुराना ​था पेड़ — Temple Accident in Maharashtra Akola:
अभी तक जो आधिकारिक जानकारी सामने आई है उसमें जिला प्रशासन के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण 100 साल पुराना पेड़ टीन शेड पर गिर गया। घटना के वक्त शेड के नीचे 40 लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन ने बताया कि घायलों को अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज जारी — Temple Accident in Maharashtra Akola:
आपको बता दें जानकारी के अनुसार Temple Accident in Maharashtra Akola महाराष्ट्र के अकोला में बीती रात ये भीषण हादसा हुआ। जिसमें मंदिर में लोग ‘महा आरती’ के लिए एकत्रित हुए थे। पेड़ गिरने से नीचे श्रद्धालु दब गए हैं। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है। इसके अनुसार 7 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खराब मौसम से गिरा पेड़ — Temple Accident in Maharashtra Akola:
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम से अकोला में मौसम खराब होने के चलते ये हादसा हुआ है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही थी। जिसके चलते नीम का विशालकाय पेड़ मंदिर में बने शेड पर गिर गया। हादसे में करीब 40 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे जिसके तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
जेसीबी मशीने से हटाया गया पेड़ — Temple Accident in Maharashtra Akola:
हादसे की सूचना के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद जेसीबी JCB मशीनों की सहायता दे पेड़ को हटाया गया। टूटे हुए पेड़ और गिरे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us