हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री नीचे पहुंचा

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

शिमला, 11 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे सर्द स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से 10.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मनाली, डलहौजी और कुफरी में क्रमश: 0.6, 4.3 और 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान सोलन में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र और कम ऊंचाई वाले पहाड़ों पर मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। राज्य में 17 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article