Advertisment

हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य के नीचे 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

शिमला, 13 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया, जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Advertisment

शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में पारा शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढक गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस सोलन में दर्ज किया गया।

Advertisment

मौसमविज्ञानियों ने राज्य में 19 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें