MP Weather Update: प्रदेशभर में बढ़ रहा तापमान, दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव, चबंल संभाग में बारिश की संभावना

MP Weather Update: प्रदेशभर में बढ़ रहा तापमान, दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव, चबंल संभाग में बारिश की संभावना

MP Weather Update: प्रदेशभर में बढ़ रहा तापमान, दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव, चबंल संभाग में बारिश की संभावना

हाइलाइट्स

  • प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम
  • गर्मी के दिनों का हो रहा एहसास
  • चंबल संभाग में बारिश की संभावना

भोपाल। MP Weather Update: मप्र में हवा का रुख बदल रहा है। साथ ही प्रदेश में चार मौसम प्रणालियों भी अपना असर दिखा रही हैं। इसी वजह से मप्र में तापमान बढ़ रहा है। खासकर दिन के समय लोगों को ऐसा लग रहा जैसे गर्मी का सीजन शुरु हो गया हो। मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं से बनी से नमी से प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे।

    दतिया में सबसे कम तापमान दर्ज

इसके अलावा सोमवार को चंबल संभाग के जिलों में बारिश की भी संभावना है। प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया का रहा यहां पर बीते रविवार को 9 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन की बात करें तो धार में सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा है।

    दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल अलग-अलग जगहों पर दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव हैं। इनका भी असर मप्र में देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदेश की हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं।

    इन जगहों पर बने पश्चिमी विक्षोभ

अभी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच द्रोणिका के रूप में बना है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी मौजूद है। इस वजह से मप्र में मौसम परिवर्तन हो रहा है।

    इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आने से बादल छाए रहने का सिलसिला शुरु हो गया है।  सोमवार को भी पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। वहीं दूसरी ओर चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा मंगलवार को चंबल के अलावा ग्वालियर एवं सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article