छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड: आज का न्यूनतम तापमान 16.24 डिग्री सेल्सियस, हवा से नमी गायब होते ही गिरने लगा पारा

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, आज का न्यूनतम तापमान 16.24 डिग्री सेल्सियस, हवा से नमी गायब होते ही गिरने लगा पारा

CG Weather Today

CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में करीब 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आई है. लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी तापमान सामान्य बना हुआ है.

हालांकि सिर्फ 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने से ठंड एहसास होने लगा है. द्रोणिका के कारण हवा में नमी की मात्रा घट रही है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद से प्रदेश में ठंड और तेजी से बढ़ सकती है.

आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान 16.24 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 22.29 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 

प्रदेश के बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा सभी शेष संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2°C AWS सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड: पचमढ़ी में रात का पारा 8 और मंडला में 11 डिग्री, जानें आज के मौसम का हाल

सुकमा में अभी भी सामान्य तापमान 

छत्तीसगढ़ में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान 34.2 डिग्री सुकमा में दर्ज हुआ है. जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में 1.5 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा.

बाकि अन्य शहरों में जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, दुर्ग का 17.2 डिग्री और बिलासपुर में 18.8 डिग्री रहा.

इन क्षेत्रों में रहा इतना तापमान 

दुर्ग में न्यूनतम तापमान: 17.2 डिग्री

बलरामपुर में न्यूनतम तापमान: 14.6 डिग्री

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान: 13.0 डिग्री

कोरिया में न्यूनतम तापमान: 16.5 डिग्री

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान: 14.8 डिग्री

कोरबा में न्यूनतम तापमान: 17.5 डिग्री

नारायणपुर में न्यूनतम तापमान: 14.2 डिग्री

बस्तर में न्यूनतम तापमान: 17.5 डिग्री

दंतेवाड़ा में न्यूनतम तापमान: 17.1 डिग्री

नवंबर के आखिर से बढ़ेगी ठंड 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होती है. उम्मीद की जा रही है कि महीने के अंत तक प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी.

हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया था, लेकिन अब विक्षोभ का प्रभाव घटने के साथ ही तापमान धीरे-धीरे कम होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट की संभावना है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की NSA तुलसी गबार्ड का वीडियो वायरल, 2016 में गाया था हरे राम-हरे कृष्ण भजन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article