Delhi weather update: रात में हुई बारिश से गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi weather update: रात में हुई बारिश से गिरा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम temperature-dropped-due-to-rain-in-the-night-know-how-the-weather-will-be-today

MP Weather Update : इन जिलों में गरज-चमक के साथ गिर सकती हैं बौछारें

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में रात में हुई बारिश और तेज़ हवाएं चलने से शहरवासियों को रविवार सुबह ठंड का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि साक्षेप आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 89 फीसदी रहा।

विभाग ने रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, दिन में अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम पारा औसत से एक डिग्री ज्यादा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article