Venkat Balamoor : गधा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार हुआ कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता

गधा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार हुआ कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता telangana congress leader venkat balamoor arrested for donkey theft

Venkat Balamoor : गधा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार हुआ कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता

पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता को गिराफ्तार किया है। पुलिस ने नेता जी को गधा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार किया है। यह वही नेता है जिन्होंने गधे के सामने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन मनाया था। कांग्रेस नेता व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेंकट बालमूर ने सीएम चंद्रशेखर राव का जन्मदिन गधे के सामने मनाया था, जो उन्हें भारी पड़ गया। टीआरएस नेताओं की शिकायत के बाउद पुलिस ने बालमूर को गधा चोरी के आरोप में बीते गुरुवार की रात को हुजूराबाद शहर से गिरफ्तार किया है।

गधे पर लगाई थी केसीआर की फोटो

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर का जन्मदिन 17 फरवरी को था। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए कांग्रेस की ओर से अनोखा जन्मदिन मनाया गया था। कांग्रेस की योजना के तहत कांग्रेस नेता वेंकट बालमूर ने गधे के चेहरे पर केसीआर की तस्वीर लगाकर जन्मदिन मनाया था। बालमूर ने गधे के चेहरे पर सीएम की फोटो रखकर केक काटा था। इसी को लेकर टीआरएस नेताओं ने अपनी आपत्ती दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता वेंकट बालमूर को गधा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया।

बालमूर ने ट्वीट कर की थी आलोचना

बालमूर ने केसीआर के जन्मदिन के मौके एक ट्वीट करके उनकी आलोचना की थी। बालमूर ने गधे की तस्वीर के साथ उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि, किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने के लिए। झूठे वादों, फर्जी प्रचार के लिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article